Advertisement

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला: “उन्हें कुर्सी बचाने की फिक्र, हमें बिहार बनाने की चिंता!”

बिहार बजट पर विपक्ष का हमला: “झूठ और जुमलों की स्याही से लिखा भाषण पढ़ रही सरकार”

पटना: बिहार सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ सरकारी कागजों पर झूठ और जुमलों की स्याही से लिखा गया भाषण है, जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, आधुनिक विकास तो बहुत दूर की बात है

“राजस्व सृजन में विफल सरकार, लेकिन बजट बढ़ा रही”

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार खुद राजस्व सृजन करने में पूरी तरह विफल रही है, लेकिन बजट बढ़ाने का दिखावा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार की माली हालत इतनी अच्छी है, तो फिर बिहार के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है?

“सरकार को कुर्सी की फिक्र, हमें बिहार की”

नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, “इन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी और सरकार बचाने की चिंता है, लेकिन हमें बिहार को बचाने और बनाने की चिंता है।” उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतियों की असफलता और गलत प्रबंधन की वजह से बिहार लगातार पिछड़ रहा है

बिहार में गरमाई सियासत

बजट पेश होने के बाद बिहार की राजनीति और गरमा गई है। विपक्ष जहां सरकार पर विफलताओं का आरोप लगा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे विकास का बजट बता रहा है। अब देखना यह होगा कि इस बजट से बिहार को कितना फायदा मिलता है और जनता इसे किस नजरिए से देखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *