Advertisement

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला: बिहार के लिए 20 साल में क्या हुआ, सिर्फ जुमले नहीं, जवाब चाहिए!

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला: बिहार के लिए 20 साल में क्या हुआ, सिर्फ जुमले नहीं, जवाब चाहिए!

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहारवासी अब झूठ और जुमलों से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि वे वास्तविक सवालों के जवाब चाहते हैं।

तेजस्वी यादव के सवाल:

1️⃣ किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? – पीएम मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन 2025 आ गया और महंगाई-बेरोजगारी के कारण किसान और भी गरीब हो गए। इसका जिम्मेदार कौन है?
2️⃣ बिहार के किसानों के लिए क्या किया? – बिहार में खेतिहर मजदूर और बटाईदारों की संख्या अधिक है, लेकिन डबल इंजन सरकार ने उनके लिए क्या विशेष योजनाएं चलाईं?
3️⃣ बिहार के किसानों की आय सबसे कम क्यों?
4️⃣ बिहार में साक्षरता दर देश में सबसे कम क्यों?
5️⃣ प्रति व्यक्ति निवेश बिहार में सबसे कम क्यों?
6️⃣ टेक्सटाइल पार्क से बिहार को बाहर क्यों रखा? – पीएम श्री मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना में बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं मिला?
7️⃣ गरीबी और बेरोजगारी में बिहार अव्वल क्यों? – 20 साल के एनडीए शासन के बाद भी बिहार गरीबी और बेरोजगारी में सबसे ऊपर क्यों बना हुआ है?
8️⃣ बिहार के विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ?
9️⃣ मोतिहारी की चीनी मिल का क्या हुआ? – 2014 में पीएम मोदी ने कहा था कि मोतिहारी की चीनी मिल फिर से शुरू कर उसकी चीनी से चाय पीएंगे। अब 10 साल बाद भी वह चाय कब पीएंगे?
🔟 बंद चीनी मिलों का क्या होगा? – मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा, मुजफ्फरपुर की बंद चीनी मिलें कब शुरू होंगी?
1️⃣1️⃣ कटिहार की जूट मिल कब शुरू होगी?
1️⃣2️⃣ रेलवे और आर्मी में नौकरियां कब मिलेंगी?
1️⃣3️⃣ बिहार में 65% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में क्यों नहीं जोड़ा गया?
1️⃣4️⃣ जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही?
1️⃣5️⃣ बिहार से सबसे ज्यादा पलायन क्यों हो रहा है? – बिहार के मजदूरों का पलायन रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?

चुनावी साल में बिहार की याद?

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, पीएम मोदी को बिहार और बिहारियों की अचानक याद आ जाती है। आने वाले महीनों में वे गंगा मैया, छठी मैया, माता सीता, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, कर्पूरी ठाकुर, लिट्ठी-चोखा, मखाना, आम, लीची और सिल्क उद्योग का जिक्र करेंगे और भावुक हो जाएंगे।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि 11 साल से पीएम मोदी सत्ता में हैं और 20 साल से बिहार में एनडीए सरकार है, लेकिन अब तक बिहार को कोई विशेष लाभ नहीं मिला। बिहारवासी अब झूठे वादे और प्रचार नहीं बल्कि ठोस नतीजे चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *