माची भंडारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन
बेलसंड, 08 मार्च 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, माची भंडारी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधान अध्यापक श्री प्रकाश मिश्रा के सहयोग से मोर्निंग असेंबली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिलाओं के सम्मान, उनके सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसके तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नैतिक शिक्षा की कहानियां, रोल प्ले, चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध लेखन शामिल रहे।
इन सभी गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनकी प्रतिभा को सराहा गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, वहीं पिरामल टीम से गांधी फैलो पूनम मालवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना था, जिसे यह कार्यक्रम प्रभावी रूप से पूरा करने में सफल रहा।

माची भंडारी














Leave a Reply