Advertisement

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर “भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम” का भव्य आयोजन

ढाका

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 14 अप्रैल 2025

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर “भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम” का भव्य आयोजन

अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, माननीय श्री राजेश कुमार जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ढाका के अध्यक्ष मो० इमतेयाज अख्तर के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर ढाका नगर परिषद स्थित दलित बस्ती में “भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मो० इमतेयाज अख्तर एवं कांग्रेसजनों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके उपरांत प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मो० इमतेयाज अख्तर ने संविधान की उद्देशिका को ससम्मान पढ़ा, जिसे उपस्थित कांग्रेसजन एवं स्थानीय दलित समुदाय के लोगों ने एक स्वर में दोहराया।

अपने संबोधन में मो० इमतेयाज अख्तर ने कहा:

“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से वह शक्ति दी जिससे हम आज एक सम्मानजनक और समानता पर आधारित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का हक और रास्ता दिया। हमें उनके विचारों और योगदान को याद कर उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, और सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मो० इमतेयाज अख्तर
अध्यक्ष, प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ढाका
सह-सभापति, नगर परिषद ढाका

ढाका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *