Advertisement

सीतामढ़ी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाई गयी गोदभराई

सीतामढ़ी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाई गयी गोदभराई

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का आयोजन हर महीने के 7 तारीख को आयोजित किया जाता है। पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड प्रभाकर कुमार द्वारा सोनबरसा प्रखण्ड के आँगनवाड़ी केंद्र सं ०-84 और 87, प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह और अभिषेक राज द्वारा पटेल टोला के आंगनवाड़ी केंद्र 224 गांधी फ़ेलो अरुण कुमार द्वारा परसौनी के मदनपुर गांव मे केंद्र संख्या – 83 पर गोदभराई कार्यक्रम का अवलोकन किया गया एवं सुधार हेतु सुझाव दिया गया | इस दौरान उन आंगनवाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था में माता एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए, बेहतर देखभाल व पोषण पर विशेष ध्यान देने पर विस्तृत रूप से जानकारी दी |

सीतामढ़ी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाई गयी गोदभराई

सीतामढ़ी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाई गयी गोदभराई

उपस्थित महिलाओं को बताया कि गर्भ के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी संतुलित मात्रा का होना जरूरी होता है। इस कमी को पूरा करने के लिए हरी साग- सब्जी, अंडा, मछली सतरंगी फल, दाल, सूखे
मेवे,मरुआ एवं दूध का सेवन अति महत्वपूर्ण है । जिसे आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है। साथ ही खून की कमी को पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले व बाद में 180 आयरन की गोलियां लेने की सलाह दी। बीडीओ ने सेविकाओं को कुपोषण बच्चे की पहचान कर एनआरसी में भेजने व केंद्र का नियमित संचालन करने का सख्त आदेश दिया। मौके पर सोनबरसा पंचायत के वार्ड सदस्य, सेविका रंजू कुमारी, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी तथा गर्भवती महिलायें, जीविका समूह की सदस्य तथा महिला पर्यवेक्षिका बंदना कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *