सीतामढ़ी जिले में फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) में पदस्थापित सभी CHO के लिए दो दिवसीय MMDP वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रिची पांडे, सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर.के. यादव, WHO एवं पीरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता एवं प्रबंधन पर जोर
कार्यशाला के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव और समुचित प्रबंधन ही इस बीमारी का एकमात्र प्रभावी समाधान है। उन्होंने बताया कि MDA अभियान के तहत सभी लक्षित व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा अवश्य लेनी चाहिए, और जो पहले से ग्रसित हैं, उनके समुचित देखभाल की आवश्यकता है।
सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में MMDP सुविधा के तहत फाइलेरिया क्लीनिक के माध्यम से रोगियों को सहायता प्रदान की जा रही है।
जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर.के. यादव ने बताया कि यह बीमारी रोगियों के जीवन को बेहद कठिन बना देती है। वैश्विक स्तर पर फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक निर्धारित था, जिसे भारत सरकार ने घटाकर 2027 कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व में कुल फाइलेरिया रोगियों का 40% भारत में हैं, जिसमें सीतामढ़ी जिले में 7,200 से अधिक मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं।
सीतामढ़ी: फाइलेरिया उन्मूलन में अग्रणी
कार्यशाला में बताया गया कि बिहार, विशेष रूप से सीतामढ़ी, फाइलेरिया उन्मूलन प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां किए जा रहे कार्यों को देशभर में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। MDA अभियान एवं MMDP सेवाएं इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

चमकी बुखार पर भी विशेष चर्चा
उन्मुखीकरण के दौरान चमकी बुखार से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई और बताया गया कि सभी सरकारी अस्पतालों में इससे निपटने के लिए विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रोगियों को सहायता सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण
कार्यशाला के दौरान जिला पदाधिकारी ने फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं MMDP किट वितरित किए।
कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं संस्थाएं
इस मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम, ACMO डॉ. जेड जावेद, DPM असित रंजन, DPC दिनेश कुमार, VDCO प्रिंस कुमार एवं पवन कुमार, WHO के राज्य समन्वयक डॉ. राजेश पांडे, जोनल समन्वयक डॉ. माधुरी देव राजू, पीरामल फाउंडेशन के जिला लीड प्रभाकर कुमार, प्रोग्राम लीड रोहित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी विक्रम कुमार, राजू रंजन, रजनीश कुमार, कमलेश कुमार, सभी VBDS, सभी CHO एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।
















Leave a Reply