सीतामढ़ी: मेहसौल में सड़क हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत
सीतामढ़ी के मेहसौल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर निगम वार्ड 28 निवासी मो. खुर्शीद के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मेहसौल थाना प्रभारी फेराज हुसैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

सीतामढ़ी
घटना मेहसौल रहमानिया मस्जिद के पास घटी, जब मो. खुर्शीद अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर (नंबर BR 30 GA 6445) की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक, अमघट्टा निवासी रौशन कुमार को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
















Leave a Reply