उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी दुबई की जेल में बंद हैं और उन्हें 21 सितंबर 2024 को फांसी की सजा सुनाई गई थी। उन पर एक बच्चे की हत्या का आरोप है, जिसे उन्होंने नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया है। शहजादी के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी मानव तस्करी का शिकार हुई थी और उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनकी बेटी की जान बचाई जा सके।
हालांकि, 21 सितंबर की निर्धारित फांसी की तारीख के बाद, शहजादी के पिता द्वारा दया याचिका दायर करने पर, अब 29 सितंबर को यह निर्णय लिया जाना है कि उन्हें फांसी दी जाएगी या दया के आधार पर माफी मिलेगी।
इस मामले में, शहजादी के परिवार ने आगरा के उजैर, और दुबई में रहने वाले फैज और नादिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिन पर शहजादी को बेचने और प्रताड़ित करने का आरोप है। परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।






Leave a Reply