Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों और संस्थानों में आम सभा और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सुरसंड प्रखंड के बघारी पंचायत, राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय, सुप्पी के ससौला पंचायत समेत कई स्थानों पर पीरामल फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, जिले के मॉडल पंचायत के रूप में चयनित डुमरा प्रखंड के मिश्रौलिया पंचायत में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डुमरा की प्रखंड प्रमुख श्रीमती संगीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन, स्थानीय मुखिया आरती देवी, जिला परिषद प्रतिनिधि, पीरामल फाउंडेशन के जिला लीड प्रभाकर कुमार और प्रोग्राम लीड रोहित कुमार ने भाग लिया।

आम सभा में महिलाओं के समुचित विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई, जिनमें स्वास्थ्य विभाग की जननी बाल सुरक्षा योजना, कन्या उत्थान योजना और परिवार नियोजन कार्यक्रम शामिल थे। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, पोशाक एवं साइकिल योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा, जीविका द्वारा रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं और जीविका समूह के सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही, पंचायत के समग्र विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *