आज, दिनांक 11/03/2025, श्री बलभद्र उच्च विद्यालय के प्रांगण में अभिभावक एवं शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयराम जी एवं पिरामल फाउंडेशन की अनामिका सिंह ने की।
बैठक के प्रमुख उद्देश्य:
- छात्र-छात्राओं की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहयोग।
- सभी विद्यार्थियों का आगामी कक्षा में नामांकन कराना।
- बच्चों में नियमित विद्यालय आने की रुचि विकसित करना।
- अभिभावकों द्वारा बच्चों से नियमित पढ़ाई पर चर्चा करना।
- सरकार के नए नियम-कानूनों से अवगत कराना।
- विद्यालय की मासिक बैठकों में नियमित भागीदारी सुनिश्चित करना।
- परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों को अधिक समय देना।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:
- मीना मंच, किशोरी मंच एवं बाल संसद का गठन।
- बैठकों की पूर्व सूचना अभिभावकों तक पहुंचाना।
- छात्रों के ड्रॉपआउट को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाना।
- PTM (अभिभावक-शिक्षक बैठक) प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होगी।
- कोचिंग संस्थानों के लिए समय 10 AM से 4 PM के बाद निर्धारित करना।
- विद्यालय में मनोरंजन कक्ष का निर्माण।
- चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना।
बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों ने छात्रों की शिक्षा को लेकर पूर्ण समर्थन व्यक्त किया एवं विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।














Leave a Reply