नीतीश सरकार ने उर्दू सीखने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू करने की घोषणा की है। 70 दिनों के इस पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण सत्र 8 अप्रैल 2025 से शुरू होगा और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रशिक्षण का शेड्यूल:
यह कक्षाएं सोमवार से गुरुवार तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा पत्रकार, साहित्यकार, वकील, शिक्षक, समाजसेवी और विद्यार्थी भी यह कोर्स निशुल्क कर सकते हैं।
रमजान के दौरान मुस्लिम शिक्षकों और कर्मचारियों को विशेष सुविधा
शिक्षा विभाग ने रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कार्य समय में विशेष राहत देने का फैसला किया है। मुस्लिम शिक्षक स्कूल में एक घंटा पहले आकर एक घंटा पहले छुट्टी ले सकेंगे, वहीं सरकारी कार्यालयों में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारी भी इसी नियम के तहत कार्य कर सकेंगे। शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
बिहार सरकार की यह पहल भाषा सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदायों को सुविधाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।














Leave a Reply