Advertisement

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार घोषित

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार घोषित

जन सुराज प्रेस नोट

📅 दिनांक: 19 मार्च 2025
📍 स्थान: बिहार सत्याग्रह आश्रम, पटना

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार घोषित

📢 प्रशांत किशोर ने किया नामों का ऐलान, अध्यक्ष पद के लिए दिवेश दीनू, उपाध्यक्ष पद के लिए दानिश वसीम उम्मीदवार

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जन सुराज के आधिकारिक उम्मीदवारों के नाम घोषित किए:

अध्यक्ष पद: दिवेश दीनू
उपाध्यक्ष पद: मोहम्मद दानिश वसीम (रुहान)
संयुक्त सचिव: अनु कुमारी
जनरल सेक्रेटरी: ऋतंभना रॉय
कोषाध्यक्ष: बृजेश कुमार

“पटना यूनिवर्सिटी की दुर्दशा के लिए नीतीश और भाजपा जिम्मेदार” – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पटना विश्वविद्यालय के गिरते शैक्षणिक स्तर के लिए ये दोनों ही दल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा,

💬 “15-20 साल पहले पटना विश्वविद्यालय से छात्र सीधे IAS-IPS बनते थे, लेकिन आज इसका शैक्षणिक स्तर बुरी तरह गिर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग ठुकरा दी, और नीतीश कुमार ने भी इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिणामस्वरूप, इस बार जदयू को छात्र संघ चुनाव में कोई भी उम्मीदवार तक नहीं मिला।”

“पटना यूनिवर्सिटी की गरिमा नष्ट कर दी गई”

🔹 प्रशांत किशोर ने पटना विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंचाने के लिए भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,

“दिल्ली विश्वविद्यालय को तोड़कर मेट्रो बनाया जा सकता है क्या? लेकिन पटना में ऐसा हो रहा है। मेट्रो और डबल डेकर के नाम पर साइंस विभाग की पूरी बिल्डिंग ही तोड़ दी गई। यह बिहार में ही संभव है और इसके लिए नीतीश कुमार और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं।”

➡️ क्या इस बार छात्र संघ चुनाव में जन सुराज कोई बड़ा उलटफेर करेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *