📍 बैरगनिया, बिहार
एसएसबी बॉर्डर आउट पोस्ट लक्ष्मीपुर के जवानों ने भाजपा नेता संतोष महतो को सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाना पुलिस को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
गिरफ्तारी का घटनाक्रम
गिरफ्तार युवक बैरगनिया थाना क्षेत्र के भटौलीय वार्ड-4 निवासी संतोष महतो हैं, जो जोगी महतो के पुत्र हैं। उन्हें सोमवार रात मसहा आलम रेल फाटक के पास स्कूटी से नेपाल जाते समय पकड़ा गया।
एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामचंद्र यादव और सशस्त्र जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
एफआईआर दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि एसएसबी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर संतोष महतो को सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
📸 (फोटो: एसएसबी गिरफ्त में संतोष महतो)

संतोष महतो अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
















Leave a Reply