Advertisement

परसौनी में पीरामल फाउंडेशन द्वारा नामांकन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं पर जागरूकता बैठक आयोजित

परसौनी में पीरामल फाउंडेशन द्वारा नामांकन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं पर जागरूकता बैठक आयोजित

बैरगनिया प्रखंड के परसौनी पंचायत में पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में नामांकन अभियान और छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर एक सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया चिंतावन राम ने की, जिसमें ग्रामीणों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना और आगामी सत्र में बच्चों का 100% नामांकन सुनिश्चित करना था। उपस्थित लोगों को बताया गया कि आधार के माध्यम से बैंक खाता खोलकर वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने, निर्धारित ड्रेस पहनने और अभिभावक-शिक्षक बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

स्कूल की सुविधाओं में सुधार और इसके सुचारू संचालन को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रभाकर कुमार, प्रोग्राम लीडर अभिषेक राज, स्थानीय ग्रामीण, आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता और आशा फेसिलिटेटर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *