सीतामढ़ी में आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
— बैरगनिया प्रखंड ने देशभर में हासिल किया 11वां स्थान, अधिकारियों को मिला प्रोत्साहन
सीतामढ़ी, 11 अप्रैल 2025:
आज जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम, जिला योजना सह नीति के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश प्रसाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, ICDS व अन्य विभागों के अधिकारी तथा पिरामल फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मुख्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और साथ ही डेल्टा रैंकिंग में पिछड़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए।
विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा बैरगनिया प्रखंड का प्रदर्शन, जो अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान देश के 500 आकांक्षी प्रखंडों में 11वें स्थान पर तथा बिहार राज्य में दूसरे स्थान पर रहा। इस सफलता पर बैरगनिया के अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहना दी गई और निरंतर रणनीति निर्माण व समीक्षा के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने बैरगनिया CHC विजिट के दौरान पाई गई कमियों और अनियमितताओं को शीघ्र दूर करने का भी आदेश दिया।
पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार एवं अभिषेक राज ने तकनीकी सुझाव और सहयोग प्रदान किया।














Leave a Reply