Advertisement

बिहार में चुनावी घमासान: विधान परिषद में नीतीश-राबड़ी के बीच तीखी नोकझोंक

बिहार में चुनावी घमासान: विधान परिषद में नीतीश-राबड़ी के बीच तीखी नोकझोंक

बिहार में चुनावी साल के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। बुधवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। विवाद इतना बढ़ गया कि राबड़ी देवी और राजद के सभी सदस्य विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर गए।

राबड़ी देवी का आरोप: “बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ”

सदन में राबड़ी देवी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

राबड़ी देवी का पलटवार: “नीतीश भांग खाकर सदन में आते हैं”

सदन से बाहर आकर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भंगेड़ी हैं, वे भांग खाकर सदन में आते हैं और सिर्फ महिलाओं का अपमान करते हैं।”

तेजस्वी यादव भी मैदान में उतरे, नीतीश से मांगा इस्तीफा

विधान परिषद में हुई इस नोकझोंक का असर विधानसभा में भी दिखा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तुरंत विधान परिषद पहुंचे और अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला और कहा, “नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।”

बिहार की राजनीति में इस घटनाक्रम ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि इसका आगे क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *