स्वास्थ्य कर्मियों एवं निजी अस्पतालों का संस्थागत प्रसव व परिवार नियोजन पर प्रशिक्षण संपन्न
जिले में संस्थागत प्रसव दर में सुधार, सामान्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और परिवार नियोजन पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर जीएनएम स्कूल, मधुबन में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक, साथ ही निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम एवं अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्घाटन एवं विशेषज्ञों का सहयोग
कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा, डीपीसी दिनेश कुमार, डीएम एंड ई संतोष कुमार, पिरामल फाउंडेशन के मानस कुमार, प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद सिंह, अकरम, एवं पीएसआई के विनय कुमार ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
संस्थागत प्रसव दर बढ़ाने पर जोर
गौरतलब है कि सीतामढ़ी जिले की संस्थागत प्रसव दर राज्य के औसत से कम है, जो कि चिंता का विषय है। इसे बढ़ाने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को एचएमआईएस पोर्टल पर सभी प्रसव संबंधित आंकड़े हर महीने सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
मिशन परिवार विकास अभियान पर विशेष प्रशिक्षण
17 से 29 मार्च 2025 तक चलने वाले मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा को लेकर उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान की सफलता के लिए परामर्श सेवाएं, आवश्यक साधनों एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए गए।
दवाओं एवं परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना
इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों तक आवश्यक दवाओं एवं परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीवीडीएमएस एवं एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर सभी स्टोर इंचार्ज को जिला दवा भंडार प्रभारी रंजीत कुमार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।














Leave a Reply